फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुईं 'पैडमैन' की प्रोड्यूसर, पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

Sat, 08 Dec 2018 07:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेरणा अरोड़ा
विज्ञापन

फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा को आर्थिक अपराध विंग ने गिरफ्तार किया है। प्रेरणा पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। प्रेरणा और क्रि अर्ज एंटरटेनमेंट के खिलाफ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वाशु भगनानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में ये गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन


वाशु भगनानी का आरोप था की फिल्म 'फन्ने खान' में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर उन्हें सही क्रेडिट नहीं दिया गया जो एग्रीमेंट के खिलाफ है। वाशु ने प्रेरणा के अलावा प्रोतिमा अरोरा और अर्जुन कपूर के खिलाफ मुंबई के आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई थी। वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। 



भगनानी ने अपनी याचिका में मांग की थी की कोर्ट मुंबई पुलिस कमिश्नर और आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस कमिश्नर को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए प्रेरणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कुछ महीनों पहले तक प्रेरणा अरोड़ा की गिनती एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर में होती थी। उन्होंने रूस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी कई सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर और एक्टर जॉन अब्राहम के साथ प्रेरणा के विवाद की खबरें पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रही थी। इससे पहले प्रेरणा पर खैरुन मुख्तार अहमद नाम की महिला ने पैसे बकाया होने का आरोप लगाया था। महिला ने प्रेरणा पर मारपीट का आरोप भी लगाया था और इस मामले में FIR भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें