संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' मुश्किल के घेरे में आ गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की डिजाइनिंग टीम को उनका भुगतान ना किये जाने के चलते वे भड़क गए हैं और इसके चलते वे खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं।
एक सूत्र के अनुसार, "ना ही तो इन कार्यकर्ताओं को उनका वेतन समय पर दिया गया है और ना ही वाहन भत्ता, जिसके चलते उन्होंने असहयोग आंदोलन जारी कर दिया है। जिसे ठहराव की प्रक्रिया पर लाया गया है।" फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका और प्रियंका चोपड़ा दोनों के ही साथ रोमांस करते नजर आएँगे।