प्रीति जिंटा हाल ही में एक फिल्म देखने गई थी, और यहीं पर फिल्म देते समय जब राष्ट्रीय गान शुरू हुआ तो एक व्यक्ति राष्ट्रीय गान के सम्मान में खड़ा नहीं हुआ जिस पर प्रीति का पारा गर्म हो गया और उन्होंने इस व्यक्ति को उठवाकर थियेटर से बाहर फेंकवा दिया।
इसे खुद प्रीति ने बताया। प्रीति ने ट्वीट किया है, "बैंग बैंग से पहले एक आदमी को थियेटर से बाहर फेंकना पड़ा, क्योंकि उसने राष्ट्रीय गान के समय खड़े होने से इंकार कर दिया। क्या आप इस पर विश्वास कर सकते हैं। अब है मूवी का टाइम।"