फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों पहने पारदर्शी कपड़े?

Thu, 08 May 2014 02:51 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस को लेकर खास संवेदनशील रहती हैं लेकिन एक नए गाने में कुछ ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऐक्टिंग की जगह अपनी गायकी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों मुंबई में प्रियंका ने अपने नए अंग्रेजी एलबम ‘आई कांट मेक यू लव मी’ को रिलीज किया।

इस मौके पर उनकी मां, भाई, रिश्तेदार, दोस्त और परिचित मौजूद थे। प्रियंका ने गानों का लाइव परफॉरमेंस भी दिया। लेकिन सबका ध्यान प्रियंका के गानों से ज्याद उनकी ड्रेस पर था।
विज्ञापन


असल में इस मौके पर इस पूर्व विश्व सुंदरी ने सफेद टॉप के साथ काले रंग का लगभग पारदर्शी जालीदार स्कर्ट पहन रखा था। जिसमें से सब कुछ दिखाई दे रहा था। यूं तो प्रियंका के परफॉरमेंस की सबने तारीफ की लेकिन दबी जुबान में उनके ड्रेस के चुनाव पर भी टीका-टिप्पणी करने वाले वहां कम नहीं थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हॉलीवुड में सेलेब्रिटी इस तरह के पारदर्शी कपड़े पहने अक्सर पार्टियों और समारोहों दिख जाते हैं, लेकिन फिलहाल मुंबई में यह चलन नहीं है। हो सकता है कि प्रियंका के बाद कुछ और भी हीरोइनें अब इतना साहस दिखाती हुई नजर आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें