फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या बिना शादी के ही मां बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा?

Sat, 21 Feb 2015 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'फिल्मफेयर' मैग्जीन के ताजा अंक के लिए एक ऐसा इंटरव्यू दिया है जिसे पढ़कर आप भी सकते में आ सकते हैं। प्रियंका ने कहा है कि वह इस साल मां बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


हैं ना चौंकाने वाली बात। वैसे इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने और भी कई ऐसी बातें बताई हैं जिनके बारे में आप पहले कभी नहीं जानते होंगे। इस मैग्जीन के कवर पेज पर प्रियंका बेहद शानदार ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं।

मैग्जीन को दिए प्रियंका के इस बयान ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है। उनके इस बयान की हर ओर चर्चा हो रही है। मॉडलिंग से लेकर अभिनेत्री के तौर पर प्रियंका ने बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में उनका दिया यह बयान लोग जरूर पढ़ना चाहेंगे। इसके अलावा प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने कैरियर और अपने पहले एक तरफा प्यार का भी जिक्र किया है।

अब जब प्रियंका ने यह बात कह दी है तो लोग यह भी जानना चाहेंगे कि प्रियंका मां बनने की इतनी उत्सुक क्यों हैं। यह सवाल तो प्रियंका से जरूर पूछा जाएगा और उनको इस बात का जवाब भी देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें