फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का की कमर में आई लचक, लेकिन क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा अपने पहले प्रोडक्शन को लेकर आ रही हैं जिसका नाम है एनएच 10। ये फ़िल्म एक रोड मूवी है और दिल्ली से फाजिलका के सफर पर है। फाजिलका पंजाब में है। राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे नंबर 10 पर यात्रा करते हुए एक जोड़े के साथ जो घटनाएं होती हैं उसी को इस फ़िल्म में दिखाया जाता है।
विज्ञापन


इस फिल्म को अनुष्का का पहला प्रोडक्शन होने के नाते प्रमोट भी काफी किया जा रहा है। लेकिन अनुष्का खुद पूरी तरह से इस फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पा रहीं है।

पीठ दर्द
मुंबई में इस फिल्म की एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अनुष्का बहुत देर से पहुँची। अनुष्का का इंतज़ार कर रही मीडिया को बताया गया कि अनुष्का पीठ दर्द से परेशान हैं। इसे पीआर का समय न देने का बहाना समझ कर जब रिपोर्टरों ने अनुष्का से पूछा तो उन्होनें बताया, "मेरे कमर में काफी दर्द है और इस वजह से ज्यादा उठने बैठने में मुझे काफी दिक्कत हो रही है।"
विज्ञापन


और तो और अनुष्का ने आते ही घोषणा कर दी कि ''इस वजह से मैं आपको ज्यादा समय भी नहीं दे पाउंगी।''

अब अनुष्का का दर्द सड़कों पर फिल्म की शूटिंग में बढ़ा या किसी और वजह से यह तो वो ही जानें लेकिन ये तय है कि अगर बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म अगर चल निकली तो वो दर्द भूल जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें