हेमा मालिनी को दीपिका को सगाई की बधाई दी। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर के मामले में सफाई दी। उनका कहन है कि उनकी बात को दूसरी तरह से समझ लिया गया, उनके कहने का मतलब बिल्कुल वह नहीं था, जैसा लोगों ने समझा।
दरअसल, बहस्पतिवार को हेमा मालिनी ट्वीट कर दीपिका को उनकी सगाई के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दीपिका सगाई की बहुत बधाई। आप दोनों सुखी रहें, आप दोनों को बधाई।'
Deepika, All good wishes on ur engagement! Pray God both of u have a bright future, happiness & joy in ur life together
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 28, 2016
इसके बाद उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा। कुछ ही देर बाद सभी तरफ खबरें आने लगी कि आखिर वो कौन है जिससे दीपिका ने सगाई कर ली है।
इसको देखते हुए कुछ बार बाद ही हेमा को अपने पिछले ट्वीट पर सफाई देते हुए लिखा, 'नहीं, नहीं। उन्होंने अपनी एक ट्विटर फॉलोवर दीपिका को उसकी सगाई की बधाई दी है, मिस पादुकोण को नहीं।'
No no! This is Deepika who is following me on Twitter! Not Ms Padukone!
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 28, 2016
इसके बाद ट्विटर पर हेमा मालिनी को लेकर कई तरह के ट्वीट किए जाने लगे। इनमें आमतौर पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है।