सोनाक्षी सिन्हा की आंतकी-अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर बनने जा रही फिल्म पैसों की वजह से अटक गई है। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होनी थी और सोनाक्षी ने अपनी डेट्स भी दे दी थीं। फिल्म चूंकि शुरू नहीं हुई इसलिए सोनाक्षी खाली हैं और मुंबई में नेलपेंट लगाने जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर टाइमपास कर रही हैं।
इस बीच खबर है कि फिल्म की निर्माता ने फाइनेंसर की तलाश करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का दरवाजा खटखटाया है। सूत्रों को मानें तो शाहिद-प्रियंका स्टारर कमीने की को-प्रोड्यूसर मुबीना रतनसे ने हाल में अमेरिका में प्रियंका से मुलाकात की। कमीने की शूटिंग के समय से ही प्रियंका और मुबीना के संबंध अच्छे रहे हैं। इस मुलाकात में फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि मुबीना और लखिया ने प्रियंका के सामने सोनाक्षी स्टारर फिल्म का पूरा प्रोजेक्ट प्रेजेंट किया और उसकी आर्थिक संभावनाओं पर भी लंबी चर्चा की।
प्रियंका को पसंद आई फिल्म की कहानी
प्रियंका चोपड़ा लगाएंगी सोनाक्षी की फिल्म में पैसा
- फोटो : gettyimages
लास एंजेल्स में हुई भेंट में मुबीना ने प्रियंका से कहा कि वह इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करना चाहती हैं क्योंकि उसके बाद फाइनेंसरों की तलाश आसान हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने प्रोजेक्ट में रुचि ली है और संभव है कि वह शुरुआती धन लगा दें। प्रियंका अब भारत में फिल्मों का निर्माण करना चाहती हैं और उन्होंने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी खोल ली है।
हिंदी में अभी फिल्म की घोषणा होनी है लेकिन उनकी एक मराठी फिल्म का निर्माण शुरू हो चुका है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका नायिका प्रधान फिल्में बनाने की इच्छुक हैं। निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ उन्होंने फिल्म मैडम जी की योजना बन गई थी। परंतु किन्हीं कारणों से वह आगे बढ़ गई।
जानकार मान रहे हैं कि सोनाक्षी स्टारर फिल्म नायिका प्रधान है। अतः प्रियंका इससे निर्माता के रूप में अपनी पारी शुरू कर सकती हैं। उन्होंने मुबीना से थोड़ा इंतजार करने को कहा है ताकि वह अपने आर्थिक सलाहकारों से विचार विमर्श कर सकें।