फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रिसेप्शन में नहीं आ पाएंगी प्रियंका, वजह जान लें

Thu, 25 Oct 2018 06:49 PM IST
मनोरमजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : file photo
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर बॉलीवुड में इन दिनों चर्चा में हैं।  खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को दुबई के ग्रांड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे। यहां बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों के शामिल होंगे। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा दीपवीर के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगी। कयास लगाया  जा  रहा  हैं  कि उनके  रिसेप्शन के  दिन यानि  1 दिसंबर को  प्रियंका और निक  की  शादी  है, ऐसे में प्रियंका का आना मुश्किल होगा।

विज्ञापन


जबसे शादी का कार्ड सामने आया है तबसे वेडिंग से रिलेटेड डिटेल सामने आ रही हैं । अब एक और नई बात सामने आई है कि दीपिका एक नहीं बल्कि दो शादियां करेंगी । मिड डे की खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन दोनों ट्रेडिशनल से शादी करेंगे । शादी का ये फंक्शन 4 दिन तक चलेगा । 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे । 

इसके बाद 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर पंजाबी फैमिली से हैं । इस वजह से दोनों के परिवार ने फैसला लिया है कि दोनों धर्मों से शादी होगी । शादी में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे । इसके अलावा फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें