हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जो भी भारतीय स्टार विदेश जाता है वह उससे मिलना चाहती हैं। उन्होंने कहा मुझे फोन आता है और मैं चाहती हूं कि फोन आए।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में अभिनेत्री का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इन सबके बीच अब प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने इंडियन कलीग्स को लॉस एंजिल्स वाले घर पर बुलाना चाहती हैं। प्रियंका ने इस बात का भी खुलासा किया है कि आखिर वह ऐसा क्यों करना चाहती हैं।
विज्ञापन
'मेरे लिए बहुत मुश्किल था'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जो भी भारतीय स्टार विदेश जाता है वह उससे मिलना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे फोन आता है और मैं चाहती हूं कि फोन आए। आप किसी को नहीं जानते हैं, आप सेट पर जाते हैं, काम कर रहे हैं, घर आ रहे हैं और फिर क्या? दीवारों काटने को आती हैं। मेरे लिए अपनी कम्युनिटी, खाना, परिवार, दोस्त सब छोड़कर जाना मुश्किल था।'
इन फिल्मों में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, इसलिए मेरा जो घर है वह मेरी इंडस्ट्री के लिए है और मैं चाहती हूं कि लोग मेरे घर आएं। मेरी इंडस्ट्री के लोग कहें कि देखो मेरी लड़की है वहां पर, आ जाओ खाना खाने।' वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के अलावा जी ले जरा में भी नजर आने वाली हैं।