प्रियंका चोपड़ा यूं तो बहुत सहृदय हैं, लेकिन पता नहीं क्यों अपनी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा से नाराज थीं। स्थिति यह थी कि वह मीरा के बारे में किसी से बात तक नहीं कर रही थीं, जबकि एक और चचेरी बहन परिणिती चोपड़ा की तारीफें करके भी वह नहीं थक रही थीं।
मीरा साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उधर, मीरा भी प्रियंका और परिणिती के बारे में बोलने को तैयार नहीं थीं। लेकिन अब लगता है कि प्रियंका और मीरा के बीच मामला ठीक हो गया है। यही कारण है कि प्रियंका ने अपने ट्विटर पेज पर मीरा की आने वाली फिल्म का ट्रेलर डाल दिया है।