फिल्मी दुनिया पर जादू चलाने वाले इन खानदानों के दामाद फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते। केवल सैफ अली खान की बात छोड़ दें तो बच्चन, कपूर और द्योल फैमिली ने अपनी बेटियां का हाथ व्यापारियों के हाथों में दिया है। हालांकि यह सब अपनी-अपनी जगह पर बहुत सफल हैं।
तो ये हैं ऋषि कपूर के दामाद
ऋषि और नीतू कपूर की बेटी रिद्विमा कपूर ने भी कभी भी फिल्मी दुनिया में आने की ललक नहीं दिखाई। रिद्विमा को घरेलू टाइप की लड़की के तौर पर जाना जाता है। ऋषि और नीतू ने उनकी शादी बिजनैस भरत साहनी से कर दी थी। रिद्घिमा का यह पुराना अफेयर था। लगभग पांच साल की डेटिंग के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया।
भ्ारत हैं हेमा के दामाद
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बड़ी बेटी एशा द्योल की शादी बिजनैस मैन भरत तखतानी से हुई है। भरत का फिल्म इंड्रस्ट्री से कोई नाता नहीं हैं। हालांकि भरत देखने में काफी हैंडसम हैं।
वह बांद्रा से ताल्लुक रखते हैं। ऐशा से शादी के बाद भरत की पहचान अब हेमा और धर्मेन्द्र के दामाद के तौर पर होने लगी है।
आहना बनी वैभ्ाव की दुल्हन
वहीं इनकी छोटी बेटी आहना का रिश्ता दिल्ली के एक व्यापारी वैभव बोहरा से जुड़ चुका है। आहना कभी एक्टिंग में नहीं आई लेकिन ओड़िसी डांस में उनकी काफी रुचि है। आहना अब मुंबई में वैभव के साथ सैट हो चुकी हैं।
कपूर खानदान से हैं अमिताभ के दामाद
अमिताभ बच्चन भले ही अभिषेक बच्चन की शादी कपूर खानदान की लाड़ली बेटी करिश्मा कपूर से नहीं करवा पाए हों लेकिन इस परिवार से बच्चन परिवार की बिटिया श्वेता नंदा का नाता जुड़ा हुआ है।
श्वेता की शादी निखल नंदा से हुई है जो राजन नंदा और रितु नंदा के पुत्र हैं। रितु नंदा रणबीर,ऋषि और राजीव कपूर की बहन हैं।
छोटे नवाब हैं रणबीर के दामाद
रणबीर कपूर की लाड़ली बेबो यानि की करीना कपूर ने पटौती खानदान के इकलौते नवाब सैफ अली खान को अपना हमसफर चुना है। सैफ अली खान इससे पहले अपने से दस साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी कर चुके थे लेकिन दोनों का तलाक हो गया और अब सैफ और करीना की जोड़ी को आदर्श जोड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।