'द ब्लफ' ने रचा इतिहास
वैरायटी के अनुसार, फरवरी के आखिर में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' स्ट्रीमिंग ओरिजिनल फिल्मों के चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है। 27 फरवरी से 5 मार्च तक के आंकड़ों में इसने करीब 300.3 मिलियन मिनट का व्यूअरशिप हासिल किया। यानी यह फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजिनल फिल्म बन गई।
ओटीटी पर बाकी फिल्मों को मिले कितने व्यूज
- दूसरे नंबर पर 'एक्यूज्ड'- 213.1 मिलियन
- तीसरे पर 'फायरब्रेक'- 177.2 मिलियन
- चौथे पर 'पॉल मैककार्टनी: मैन ऑन द रन'- 156.2 मिलियन
- पांचवें पर 'द रेकिंग क्रू'- 110.6 मिलियन
प्रियंका के लिए खुश हैं फैंस
प्रियंका के फैंस उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें अभिनेत्री की इस सफलता पर बहुत गर्व हो रहा है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी राय पेश कर रहे हैं।
- एक फैन ने लिखा, 'वह इसकी हकदार हैं, उन्होंने बहुत मेहनत की है'
- दूसरे फैन ने लिखा, 'प्रियंका के लिए बहुत खुशी हो रही है'
- एक फैन ने लिखा, 'द ब्लफ वाकई कमाल है'
- एक फैन ने लिखा, 'मुझे प्रियंका पर गर्व है'
'द ब्लफ' के बारे में
फिल्म 'द ब्लफ' का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इसे रूसो ब्रदर्स की कंपनी AGBO ने बनाया है। इसमें प्रियंका और कार्ल अर्बन के अलावा सफिया ओकले-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन जैसे कलाकार भी हैं। 'द ब्लफ' 25 फरवरी 2026 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: यामी गौतम ने रोमांटिक अंदाज में किया पति आदित्य धर को जन्मदिन विश, 'धुरंधर' के उजैर बलोच ने भी दी बधाई