यामी गौतम का पोस्ट
यामी गौतम ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने पति और बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट में यामी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रेत के टीले नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए बेहद खुश लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर जिम की है, जिसमें यामी पति आदित्य के साथ सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं।
यामी गौतम का प्यारा नोट
यामी ने आदित्य के साथ दो तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इन प्यारी तस्वीरों के साथ यामी ने आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'काश मेरे पास तुम्हारी अहमियत बताने के लिए काफी शब्द होते, मेरे प्यारे आदित्य।'
'धुरंधर द रिवेंज' के निर्देशक हैं आदित्य धर
'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद अल-फितर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन, और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' ने रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म; मिले इतने मिलियन व्यूज