फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को नए साल से एक खास उम्मीद, देसी गर्ल ने शेयर किया पिछले साल का थ्रोबैक वीडियो

Fri, 02 Jan 2026 11:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra New year Post: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया। साथ ही एक थ्रोबैक वीडियो भी पोस्ट किया। इसके अलावा वह नए साल एक खास उम्मीद भी लगाए बैठी हैं।

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा के लिए पिछले साल कैसा रहा, उसकी झलक उन्होंने एक थ्रोबैक वीडियो में दिखाई है। साथ ही नए साल उन्हें बस एक उम्मीद है। जानिए, क्या आशा रखती हैं, देसी गर्ल नए साल से? 

थ्रोबैक वीडियो में दिखा पिछले साल का सफर

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के थ्रोबैक वीडियो में उनकी पिछले साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म, भाई की शादी, पति निक जोनस और बेटी के साथ गुजारे गए वक्त की खूबसूरत झलक मिली। पिछला साल प्रियंका के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्हें कई बार भारत आने का मौका मिला। वह राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए भारत आईं। 
 




नए साल से क्या चाहती हैं प्रियंका 
वीडियो शेयर करने के साथ नए साल की शुभकामनाएं प्रियंका फैंस को देती हैं। साथ ही नए साल के लिए लिखती हैं, ‘हैलो 2026, प्लीज इस साल काइंड (दयालु) रहना।’ बस यही एक उम्मीद देसी गर्ल को नए साल से है। 

 

प्रियंका चोपड़ा का करियर फ्रंट 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में वह व्यस्त रहती हैं। पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें