फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 'बहुत दुखी हूं, वह बहुत छोटी थी', शेफाली जरीवाला की मौत से सदमे में हैं प्रियंका चोपड़ा

Sun, 29 Jun 2025 06:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शेफाली के निधन पर प्रियंका चोपड़ा ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी शेफाली के निधन को लेकर एक पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। 
विज्ञापन

शेफाली की अचानक मृत्यु से सदमें में हैं बॉलीवुड
'कांटा लगा' गाने, 'बिग बॉस 13' और 'नच बलिए' में अपनी शानदार मौजूदगी के लिए मशहूर शेफाली की असामयिक मृत्यु ने प्रशंसकों और दोस्तों को सदमे में डाल दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने शेफाली के साथ फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

प्रियंका का दुख भरा पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिवंगत शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "बहुत दुखी हूं। वह बहुत छोटी थी। पराग और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।" यह संदेश शेफाली के पति, अभिनेता पराग त्यागी और उनके परिवार के लिए था। 
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने से पहले ही शेफाली की हो गई थी मृत्यु
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को पराग अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया, "शेफाली को लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनके पति और कुछ लोग शव के साथ थे।" उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया गया।

यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: 'वे कला के सच्चे उस्ताद हैं', कमल हासन बने ऑस्कर समिति के सदस्य, पवन कल्याण ने दी बधाई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें