10 महीने पुराना वीडियो वायरल
शेफाली और पारस का यह वीडियो करीब 10 महीने पुराना है। दरअसल, शेफाली तब पारस के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान शेफाली ने मिर्गी के दौरे पड़ने की बात बताई थी। इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें भी कहीं। तब पारस ने शेफाली से पूछा था कि क्या उन्होंने अपनी कुंडली किसी ज्योतिषी को दिखाई? यह न्यूरोलॉजिकल दिक्कत क्यों हुई? इस पर शेफाली ने खुलासा किया कि उनकी कुंडली कभी बनी ही नहीं।
Shefali Jariwala: क्या एंटी एजिंग दवाईयां बनीं शेफाली की मौत की वजह? पुलिस जांच में सामने आईं ये बातें
क्या पारस ने किया था आकस्मिक मृत्यु का संकेत?
इसके बाद शेफाली पारस से पूछती हैं कि आप मुझे मेरी कुंडली के बारे में बताओ। इस पर पारस कहते हैं, 'मैंने आपकी जो कुंडली देखी है उसमें आपके आठवें हाउस में चंद्र, केतु और बुध ये तीनों बैठे हुए हैं'। पारस आगे कहते हैं, 'आठवां हाउस नुकसान, आकस्मिक मृत्यु, छुपी हुई चीजें, तांत्रिक चीजों आदि के लिए जाना जाता है'।
पारस छाबड़ा ने न्यूरोलॉजिकल समस्या की बताई थी वजह
पारस कहते हैं, 'चंद्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे बुरा होता है। आपके लिए चंद्र और केतु का होना तो बुरा है ही और साथ में बैठ गया है बुद्ध। यह चिंता और न्यूरोलॉजिकल संबंधी परेशानियां पैदा करता है'। ऐसे वक्त में जब शेफाली के आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है, तब यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।