फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, हेड्स ऑफ स्टेट का प्रमोशन शुरू

Mon, 23 Jun 2025 08:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Heads of State: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरों के जरिए शेयर की है। 
 
विज्ञापन
हेड्स ऑफ स्टेट - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज जॉन सीना के साथ अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। प्रियंका जल्द ही फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी, जिसका प्रमोशन उन्होंने आज से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 

प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना के साथ अपनी कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'सीन बहुत ही शानदार है। माहौल बहुत ही शानदार है। और हम यहां संयोग से नहीं आए हैं। #headsofstate' प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट'
हेड्स ऑफ स्टेट एक आगामी अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है। यह फिल्म 2 जूलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका और जॉन सीना के अलावा इदरीस एल्बा, जैक क्वैड, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और कार्ला गुगिनो मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है, जिन्हें एक क्रूर विदेशी विरोधी का निशाना बनने के बाद वैश्विक साजिश को विफल करने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्विता को अलग रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Akshardham Poster: 'छावा' के बाद 'अक्षरधाम' में नजर आएंगे अक्षय खन्ना, फिल्म का पहला पोस्टर जारी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें