फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मालती मैरी का प्यारा वीडियो, बेटी को पसंद हैं पिता निक जोनस के गाने

Mon, 05 Jan 2026 10:09 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malti Marie Chopra Jonas Video: प्रियंका चोपड़ा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का एक खास वीडियो शेयर किया है। जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा ने आज अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसमें क्यूट मालती कार में बैठी हुई खिड़की से बाहर हरी-भरी हरियाली को देख रही हैं। इसी के साथ मालती अपने डैड निक जोनस के गाने एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

मालती का वीडियो
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक प्यारा पल शेयर किया है, जो बहुत दिल छूने वाला है। इस वीडियो में छोटी मालती कार में बैठी हैं। वह खिड़की से बाहर हरे-भरे नजारे देख रही हैं। वह इन खूबसूरत सीन का मजा लेते हुए अपने डैड निक जोनस का गाना सुन रही हैं। मालती गाने को सुनकर खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इसे 'हाथों के निशान' कैप्शन देकर शेयर किया और निक को टैग भी किया। मालती का यह क्यूट अंदाज प्रियंका के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका ने 2025 की शुरुआत 'हेड्स ऑफ स्टेट' फिल्म से की, जिसमें उन्होंने नोएल बिसेट का रोल निभाया। इसके बाद प्रियंका ने निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग की, जो भारतीय सिनेमा में उनकी वापसी है। निर्माता के रूप में उन्होंने 'अनुजा', 'बॉर्न हंग्री' और 'पानी' जैसी फिल्में बनाईं, जिन्हें 2025 में कई अवॉर्ड मिले। प्रियंका ने 'वाराणसी' की टीम के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें उनके को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और महेश बाबू भी नजर आए। प्रियंका 'द ब्लफ' और 'जजमेंट डे' और 'वाराणसी' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: केबीसी के 17वें सीजन के खत्म होने पर खुद को अटका महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन, लिखा- 'दिन बहुत लंबे लग...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें