फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में ‘लग जा गले’ की शूटिंग कर रहे लक्ष्य और जान्हवी, इस अंदाज में दिखे दोनों सितारे; वीडियो हुआ वायरल

Mon, 05 Jan 2026 09:44 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lakshya-Janhvi Shooting Viral Video: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब जान्हवी और लक्ष्य लालवानी का शूटिंग से एक वीडियो सामने आया है। जानिए किस तरह दिखे दोनों सितारे…
विज्ञापन
लक्ष्य लालवानी और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘किल’ फिल्म में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाले लक्ष्य लालवानी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद अब धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में नजर आएंगे। वो अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग से दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अब एक बार फिर शूटिंग से लक्ष्य और जान्हवी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों मुंबई के मरीन ड्राइव पर फिल्म की शूटिंग करते दिख रहे हैं।

इस अंदाज में दिखे लक्ष्य-जान्हवी

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जाह्नवी और लक्ष्य मुंबई की मरीन ड्राइव पर नजर आ रहे हैं। दोनों कोई रोमांटिक सीन कर रहे हैं, जिसमें दोनों प्रोमेनेड पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कैजुअल कपड़ों में लक्ष्य का फिल्म के लिए नया लुक लीक हो गया है। वीडियो में जान्हवी भी काफी साधारण लुक में नजर आ रही हैं। जबकि आसपास कैमरे और क्रू के सदस्यों को देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस फिल्म के लिए और भी उत्सुक हो गए हैं।
 

 

टाइगर श्रॉफ भी निभाएंगे प्रमुख भूमिका

विज्ञापन

'गुड न्यूज' और 'जुगजुग जीयो' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राज मेहता इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में लक्ष्य और जान्हवी के साथ टाइगर श्रॉफ भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। न ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी कोई जानकारी है। लेकिन खबरों के मुताबिक, टाइगर इस फिल्म में निगेटिव भूमिका में नजर आ सकते हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो लक्ष्य आखिरी बार आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। जबकि जाह्नवी की पिछली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' थी। वहीं टाइगर श्रॉफ आखिरी बार ‘बागी 4’ में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें