फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर जिंदा है' के सेट से सलमान का एक और नया लुक आया सामने

Sat, 06 May 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर आजकल काफी बिजी हैं। फिलहाल वो अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में लगे हुए हैं। इस फिल्म की टीम शूटिंग के लिए 65 दिनों के लिए अबू धाबी में है। इसी दौरान सलमान खान का सेट से एक नया फोटो सामने आया है जिसमें वो अपने को-स्टार अंगद बेदी से कुछ बात कर रहें हैं। फोटो में सलमान खान एक ढीले से कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं जबकि अंगद ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनी है। 
विज्ञापन


फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पहले आई फिल्म 'टाइगर' का ही सीक्वल है। इसमें भी कैटरीना कैफ और सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अंगद ने फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो सलमान खान के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। 
    #SalmanKhan in #abudhabi  #TigerZindaHai #sets A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan.official) on May 6, 2017 at 12:47am PDT


'टाइगर जिंदा है' से पहले सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद पर रिलीज होने वाली है। 'टाइगर जिंदा है' का सलमान और कैटरीना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो इस जोड़ी को लंबे समय बाद पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें