प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अलादीन शो देखा। जिसकी बेहद ही खास तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'ब्रॉडवे प्रोडक्शन को देखना बहुत जादुई था। अलादीन अपने छोटे से परिवार के साथ। साथ ही, दो बेहद प्रतिभाशाली मुख्य कलाकारों को भी देखने का मौका मिलेगा। एडिवरॉय और सोन्या बलसारा, जो भारतीय हैं। उन्होंने मेरे दिल को जीत लिया। शो में सभी कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। हमेशा की तरह जादू बिखेरने के लिए शुक्रिया डिज्नी।'
प्रियंका का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। इल्या नाइशुलर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आए। प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी फिल्मों और सीरीज के अलावा प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'SSMB29' में नजर आएंगी। इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं प्रियंका के अलावा इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हुमा कुरैशी का आज है 39वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें