बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी मां मधु चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के सबसे करीब हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी मां मधु चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के सबसे करीब हैं। प्रियंका भी अक्सर मां की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी कथित प्रेमिका नीलम उपाध्याय के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर वेकेशन की थी। हालांकि, अभी तक परिवार की तरफ से सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने लिखा, सावंतवाड़ी की यात्रा की स्मृति लेन.. जहां हर सूर्यास्त और सूर्योदय की एक कहानी है। मां की इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने भी टिप्पण की। उन्होंने इस तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा कि वह भी इस जगह जाना चाहती हैं। मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दो तस्वीर नेचर की भी है। सिद्धार्थ और नीलम के रिलेशनशिप की अफवाहें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसे लेकर कोई बात नहीं कही है। इससे पहले अक्तूबर में सिद्धार्थ ने नीलम के बर्थडे पर एक नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और उन्हें महान प्रेरणा बताया था। वहीं, नीलम ने भी सिद्धार्थ के बर्थडे पर एक पोस्ट लिखी थी।
मधु चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में दामाद निक की खूब तारीफ की थी। उन्होंने उन्हें अद्भुत व्यक्ति बताया था और कहा था कि हर कोई निक से प्यार करता है।