फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: नानी बनकर बेहद खुश हैं प्रियंका चोपड़ा की मां, बच्चे के नाम को लेकर कही ये बात

Sun, 27 Feb 2022 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मधु चोपड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन
ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। अब अभिनेत्री की मां 'मधु चोपड़ा' का नानी बनने के बाद पहली बार रिएक्शन सामने आया है, इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि अभी तक प्रियंका और निक ने अपनी बच्ची का नाम नहीं रखा है।
विज्ञापन

madhu chopra - फोटो : pinkvilla
प्रियंका की मां डॉ मधु चोपड़ा ने बीते शनिवार अपने कॉस्मेटिक क्लिनिक के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने नाती के बारे में बात की। इस बातचीत में उन्होंने कहा,"मैं नानी बनकर बहुत खुश हूं। मैं इस बात को सोचकर बस हर समय मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।"

मधु चोपड़ा
 जब प्रियंका की मां से पूछा गया कि प्रियंका और निक ने अपने बच्चे का नाम क्या रखा है। इसपर मधु ने कहा कि "अभी नाम नहीं रखा गया है, जब पंडित नाम निकालेंगे तब नाम रखा जाएगा।" अपने बच्चे के जन्म के बारे में बताते हुए निक और प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी है कि हमने सरोगेसी से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हम लोग इस समय आप लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं क्योंकि इस समय हम अपने परिवार पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। थैंक यू ऑल।"
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और एंथोनी मैकी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका आने वाले समय में 'टैक्स फॉर यू' और 'जी ले जरा' में काम करती नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में एंथनी मैकी, एंडिंग थिंग्स के साथ एक फिल्म भी साइन की है। उनके पास रिचर्ड मैडेन के साथ अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें