फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: अनुष्का शर्मा ने कैनवास पर बनाई पेंटिंग, रिजल्ट देख फैंस ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन

Sun, 27 Feb 2022 04:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा ने बनाई पेंटिंग - फोटो : insta
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अभिनय के टैलेंट से तो सभी वाकिफ हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म के हर किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब उनका एक और टैलेंट सामने आया है। अपनी नई वीडियो में अनुष्का शर्मा पेंटिंग पर भी हाथ आजमाती नजर आ रही हैं। हालांकि पेंटिंग बनाते हुए अनुष्का को भी नहीं पता था कि इसका रिजल्ट क्या आने वाला है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स बहुत ही मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने बनाई पेंटिंग - फोटो : insta
अनुष्का ने बनाया मास्टरपीस-
अनुष्का ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का कैनवास पर पेंटिंग बनाती नजर आ रही हैं और एक के बाद एक रंगों का प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन देते हुए लिखा, जब वे आपको सेट की दीवारों पर पेंट करने देते हैं और आप एक 'मास्टर पीस' छोड़ देते हैं, (जूरी इस पर बहस के लिए बाहर है)! अनुष्का की पेंटिंग पूरी होने के बाद जो रिजल्ट सामने आया, उसे देखने के बाद यूजर्स से बढ़कर एक रिएक्शन दिए हैं।

अनुष्का शर्मा - फोटो : insta
फैंस बोले ये तो मजनू भाई की पेंटिंग से भी सुंदर है-
वीडियो में देखा जा सकता है कि पेंटिंग पूरी होने के बाद लास्ट में अनुष्का की पेंटिंग का रिजल्ट सिर्फ बहुत सारे रंगों का मिक्स मैच था और इसके बाद वीडियो में एक पीले रंग का मुस्कुराता हुआ इमोजी और दीवार पर पैकअप लिखा हुआ दिखाई देता है। अनुष्का की पेंटिंग को देखने के बाद एक यूजर ने फिल्म वेलकम में अनिल कपूर के कैरेक्टर से जोड़कर लिखा, 'मजनू भाई को कम्पटीशन मिला'! इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह वाह क्या मास्टरपीस है ये तो मजनू भाई के मास्टर पीस से भी सुंदर है'!
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा अपनी नई फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जल्द ही 'चकड़ा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी अनुष्का-
बात करें वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से अपनी नई फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। वह जल्दी ही भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें