बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वीकेंड का मजा ले रही हैं। अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जैक' की शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंंका फिलहाल मालिबु में हैं।
बॉलीवुड दिवा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में वीकेंड की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो क्वांटिको के को स्टार यास्मीन-अल-मजरी और फिल्ममेकर मुबीना के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका और उनकी को-स्टार शानदार सेल्फी पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका काफी खुश और मस्ती भरे मूड में हैं।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 24, 2017 at 6:39pm PDT
एक अन्य तस्वीर में प्रियंका अपने सेक्सी अंदाज में दिख रही हैं। फोटो के कैप्शन से ये साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका समर वीकेंड काफी मजेदार तरीके से एन्जॉय कर रहीं है। बता दें कि प्रियंका ने काफी लंबे समय से कोई भी हिंदी प्रोजेक्ट नहीं किया है। फैन्स को उनके अगले हिंदी प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।
Malibu life! #friendsforlife❤ @mubinarattonsey @jazmasri #liam #carfie🚘
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 24, 2017 at 3:13pm PDT