फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: ऐसे हुई थी 'देसी गर्ल' की जिंदगी में निक की एंट्री, कंफ्यूजन के साथ हुई थी रिश्ते की शुरुआत

Wed, 29 Mar 2023 11:45 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में है। दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े काफी खुलासे किये है। इसी क्रम में पॉडकास्ट शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाइफ के बारे में ढेर सारी बातें खुलकर बताई हैं।

विज्ञापन

प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बताया है कि जब निक जोनस ने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मेसेज करके उनका नंबर मांगा था वह एक कन्फ्यूज्ड रिलेशनशिप में थीं। प्रियंका उन दिनों किन्हें डेट कर रही थी, उनका नाम न लेते हुए उन्होंने कहा, 'उसने (निक) ट्विटर पर डायरेक्ट मेसेज, उस वक्त मैं एक रिलेशनशिप में थी।

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media
निक को स्वीकार न करने की बताई वजह 
प्रियंका ने कहा कि उस वक्त मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी क्योंकि तब मैं एक रिलेशनशिप में थी। मैं बहुत ही लंबे और सीरियस रिलेशनशिप में रही थी, जो करीब 6 से 6 साल तक चला था, लेकिन जब साल 2016 में निक बार-बार मुझे डायरेक्ट मैसेज करता रहा तो हमने एक-दूसरे के साथ चैट करना शुरू किया। मैं निक की एंट्री से पहले अपने आखिरी रिलेशनशिप के अंत पर खड़ी थी।

 

विज्ञापन

10 साल छोटे लड़के को डेट करने पर बोली अभिनेत्री 
अभिनेत्री ने खुद से करीब 10 साल छोटे लड़के को डेट करने को लेकर अपने कन्फ्यूजन पर कहा कि शुरुआत में वह निक के साथ फोन पर बातें करते हुए उनके साथ ज्यादा घुलना-मिलना नहीं चाहती थीं। प्रियंका ने बताया कि उनके फ्रेंड्स और निक के भाई केविन जोनस ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने के लिए पुश करते थे। एक्ट्रेस कहती है की, उन दिनों वह रोमांस वाले रिश्ते में पड़ना नहीं चाहती थीं, क्योंकि अब वह सेटल होना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें: जल्द एक-दूजे के होंगे राघव चड्ढा-परिणीति? शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें