फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं 20 की उम्र में लालची...', प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के शुरुआती दौर को किया याद; किए कई दिलचस्प खुलासे

Wed, 10 Dec 2025 10:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान अपने करियर में शुरुआती दिनों में की गई कड़ी मेहनत को याद किया। प्रियंका ने उस समय किए गए अपने बलिदानों को याद करते हुए कहा कि अब जाकर कहीं उन्हें प्रोजेक्ट चुनने में आजादी मिली है
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इवेंट में अपने शुरुआती करियर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वो नई-नई अभिनेत्री थीं, तो वो बहुत महत्वाकांक्षी थीं और कोई भी काम मिलता था तो हां कह देती थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

बहुत लालची थी
टाइम्स नाउ की एक खबर के अनुसार, प्रियंका ने अबू धाबी के ब्रिज समिट के दौरान कहा, 'मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में बिल्कुल चुनिंदा नहीं थी। जो काम मिलता, कर लेती थी क्योंकि काम मिलना अपने आप में बड़ी बात होती है। मैं अपने 20 के दशक में बहुत लालची थी। हर दिन काम करना चाहती थी।'

सफलता के लिए किए कई त्याग
प्रियंका ने बताया कि सफलता के लिए उन्होंने बहुत त्याग किए। प्रियंका ने कहा, 'मैंने जन्मदिन नहीं मनाए, दिवाली-क्रिसमस नहीं मनाए, और परिवार के साथ समय नहीं बिताया। जब मेरे पापा अस्पताल में थे, तब भी मैं उनके पास नहीं रह सकी। उस उम्र में मुझे इतनी मेहनत करनी पड़ी ताकि आज मैं वह जिंदगी जी सकूं, जो मैं आज जी रही हूं।'

प्रियंका को किस बात की है खुशी?
प्रियंका को आज इस बात की खुशी है कि उन्हें अपनी की हुई मेहनत का फल मिला है। उन्होंने कहा, 'आज मेरे पास ये लग्जरी है कि मैं फिल्मों को चुन सकती हूं कि कब हां (फिल्म) कहना है और कब ना। अगर मैंने तब इतनी मेहनत न की होती तो आज ये आजादी न मिलती। इसलिए मैं खुद को बहुत-बहुत थैंक यू कहती हूं।'
 
विज्ञापन

प्रियंका का वर्कफ्रंट
फिलहाल, प्रियंका इन दिनों निर्देशक राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' रिलीज हुई थी। 026 में उनकी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज होगी।

यह भी पढे़ं: सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल को दी जन्मदिन की बधाई, प्यारी तस्वीर में साथ दिखे पिता शत्रुघ्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें