फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: दीया मिर्जा ने की 'हेड्स ऑफ स्टेट' की तारीफ, प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 14 Jul 2025 11:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dia Mirza Neha Dhupia On Heads Of State: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा और नेहा धूपिया ने प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' देखी और उनके शानदार अभिनय की जमकर तारीफ की। 
 
विज्ञापन
'हेड्स ऑफ स्टेट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@PrimeVideoIN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में प्रियंका के साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने मुख्य भूमिका निभाई है। दीया ने सोशल मीडिया की स्टोरी पर उनकी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की तस्वीर शेयर की और एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

दीया मिर्जा का पोस्ट
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रियंका के साथ इरदीस एल्बा और जॉन सीना नजर आ रहे हैं। इस शानदार तस्वीर के साथ दीया ने लिखा, 'प्रियंका, तुम पर बहुत गर्व है! तुम्हारा अभिनय देखना शानदार अनुभव है। तुमने कमाल कर दिखाया, देसी गर्ल!" प्रियंका ने जवाब में दीया का शुक्रिया अदा किया।

दीया के अलावा कई सेलेब्स ने की प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ 
दीया मिर्जा के अलावा नेहा धूपिया ने भी प्रियंका की जमकर तारीफ की। नेहा ने लिखा, "फिल्म में प्रियंका को देखना अद्भुत था। तुम एक ताकतवर और प्रेरणादायक महिला हो। चमकती रहो!" प्रियंका ने नेहा के प्यारे शब्दों के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन

फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट'
'हेड्स ऑफ स्टेट' एक राजनीतिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इसमें दो नेता, डेरिंगर और क्लार्क, एक वैश्विक आपदा को रोकने के लिए मिलकर काम करते हैं। वे एजेंट नोएल की मदद से खतरनाक मिशनों और राजनीतिक उथल-पुथल से जूझते हैं। कथित तौर पर प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की एक बड़ी फिल्म में महेश बाबू के साथ काम कर रही हैं, जिसके भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Sophie Choudry: सोफी चौधरी ने मनाया मां का जन्मदिन, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें