फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: वीकएंड पर काम करने के नाम पर ऐसी हो जाती है देसी गर्ल की हालत, फनी वीडयो साझा कर बताया हाल

Sat, 23 Nov 2024 10:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा मेहनत करने के मामले में कसर नहीं छोड़ती हैं। रातभर शूट हो या सुबह जल्दी का, हर परिस्थिति में तैयार रहती हैं। लेकिन, वीकएंड पर काम करने के नाम पर उनकी हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन आराम,  अधिकांश लोग इसी अंदाज में जिंदगी जीते हैं। इंडस्ट्री में सितारे भी अक्सर वीकएंड पर मौज-मस्ती और आराम करने में यकीन रखते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी ऐसा ही हाल है। अगर वीकएंड पर उन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ जाए  या काम करने जाना पड़े तो उनकी हालत खराब हो जाती है। एक मजेदार वीडियो के जरिए उन्होंने खुद यह खुलासा किया है। 

विज्ञापन

I Want To Talk Day 1 Collection: अभिषेक बच्चन के नाम एक और फ्लॉप! खराब कमाई के मामले में बनाया ये रिकॉर्ड

साझा किया मजेदार वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, मूल रूप से यह वीडियो 'aboutjoonhazel' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। देसी गर्ल ने इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा है, 'जब आपको शनिवार की सुबह 6 बजे काम करना पड़े'। वीडियो में एक छोटी बच्ची नजर आ रही है, जो बिस्तर से उठकर बहुत परेशान है और फिर खड़े-खड़े सोने लगती है।

बचपन की बात की याद
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक और मजाकिया पोस्ट कर अपने रुटीन का जिक्र किया था। इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा कर उन्होंने लिखा था, 'जब मैं छोटी थी, तो सोने का समय रात 9 बजे था। तब मैं हर दिन बड़ी होने का इंतजार बड़ी बेसब्री से करती थी, ताकि मैं जब चाहूं सो सकूं। अब बड़े होकर हकीकत पता चली है'।
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों सिटाडेल के दूसरे सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस सीरीज की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वे हेड्स ऑफ स्टेट और द ब्लफ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा बॉलीवुड के फैंस प्रियंका चोपड़ा को हिंदी फिल्म में बड़े परदे पर देखने का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म 'जी ले जरा' का एलान काफी पहले हुआ, जिसे फरहान अख्तर बना रहे हैं। लेकिन, फिलहाल ये फिल्म ठंडे बस्ते में ही है। 
Geeta And Guru Dutt Love Story: इश्क की बाजी जीतकर भी जिंदगी से हार गए गुरू और गीता दत्त, मार्मिक है लव स्टोरी

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें