शाहरुख खान संग प्रियंका चोपड़ा के अफेयर को लेकर सोशल मीडिया में खूब खबरें छाई हुई थीं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई थी, इस बारे में कभी खुलासा नहीं हो पाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने उस बयान को लेकर चर्चा में हैं जब उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में उनको साइड कर दिया गया था और तब उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनका सपोर्ट किया था। कंगना के इस बयान के बाद लगभग सभी लोग उनको लेकर करण जौहर पर जमकर बरसे थे। अब प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे शाहरुख खान को लेकर करण जौहर के साथ उनकी लड़ाई के बारे में सवाल किया गया है।
विज्ञापन
शाहरुख संग अफेयर को लेकर उठे थे सवाल
शाहरुख खान संग प्रियंका चोपड़ा के अफेयर को लेकर सोशल मीडिया में खूब खबरें छाई हुई थीं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई थी, इस बारे में कभी खुलासा नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन खबरों से परेशान गौरी खान ने करण जौहर से मदद मांगी थी। वहीं जब प्रियंका से जब पूछा कि 'उन्होंने कभी इन खबरों का न तो खंडन किया और ना ही समर्थन।' इसके जवाब में पीसी ने कहा कि उनके कुछ भी कहने से वो लोग झूठे साबित नहीं हो जाएंगे।
शाहिद कपूर संग थीं डेटिंग की खबरें
इस दौरान उनसे अफेयर को लेकर भी सवाल किए गए। उन्होंने कहा बॉलीवुड में उनके कभी दोस्त नहीं रहे। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि उनके बहुत कम दोस्त हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि इसलिए वह इंडस्ट्री के किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा से उनकी डेटिंग की अफवाहों के बारे में भी पूछा गया। क्योंकि मीडिया में खबरें थीं कि जब प्रियंका के घर आईटी की रेड पड़ी थी तो शाहिद कपूर टॉवल पहनकर दरवाजा खोलने आए थे। हालांकि प्रियंका ने इन सब खबरों का खंडन किया।