फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज बनाएंगी प्रियंका चोपड़ा

Thu, 06 Jul 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
प्रिंयका चोपड़ा
विज्ञापन
प्रिंयका चोपड़ा आज ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी एक जाना माना नाम है। इन दिनों वो हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जैक' की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका अपने पर्पल पैबल पिक्चर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहले ही कई रीजनल फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं वहीं अब वो वेब सीरीज में भी हाथ आजमाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने दी है। उन्होंने कहा कि ये जीएसटी का परिणाम है जो एंटरटेंमेट इंडस्ट्री को प्रभावित कर रहा है। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या गुड्स एंड सर्विस टैक्स उनके काम पर असर डाल रहा है तो इस पर मधु ने आईएएनएस को बताया, 'हां, ये पूरी एंटरटेंमेट इंडस्ट्री को प्रभावित कर रहा है। अगर टिकट के दाम बढ़ेंगे तो सिनेमा अपने आप ही नीचे आएगा। हमने अपने प्रोडक्शन हाउस में कई फिल्मों का निर्माण किया है और कर भी रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि डिजिटल ही भविष्य है। इसलिए अब हम वेब सीरीज भी बनाएंगे।'

पर्पल पेबल प्रोडक्शन हाउस 'वेंटीलेटर', भोजपुरी में 'बम बम बोल रहा है काशी', पंजाबी में 'सरवन' जैसी फिल्में दे चुका है। इनमें से 'वेंटीलेटर' को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें