फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने नोरा फतेही को लगाया गले, 'दिलबर की आंखों का' गाने की सफलता की दी बधाई

Tue, 14 Oct 2025 07:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Nora Fatehi: न्यूयॉर्क में सितारों से भरी दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने नोरा फतेही को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। प्रियंका ने नोरा को उनके हिट गाने 'दिलबर की आंखों' के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-नोरा फतोही-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@/norafatehi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में न्यूयॉर्क शहर में शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। वहीं नोरा फतेही ने भी अपनी मौजूदगी से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

 

प्रियंका ने की नोरा के गाने की तारीफ
यह पार्टी दिवाली थीम पर थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शानदार पार्टी के दौरान प्रियका ने नोरा के गाने 'दिलबर की आंखों का' गाने की तारीफ की। यह गाना आने वाली फिल्म 'थामा' का है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इसकी बीट्स और नोरा की परफॉर्मेंस की वजह से यह गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। फैंस इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।

नोरा का पोस्ट
नोरा ने पार्टी से कुछ अच्छी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का चमकदार गोल्ड गाउन पहना हुआ है, जो 'ऑल दैट ग्लिटर्स' स्टाइल का है। यह टू-पीस ड्रेस थी, जिसमें फ्लोइंग स्कर्ट थी। इसे वेमैन और मीका ने स्टाइल किया। वहीं प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ आई थीं। प्रियंका ने थ्री पीस सिल्वर ड्रेस में जलवा बिखेरा जबकि उनके पति निक ने मैचिंग ट्राउजर के साथ सुंदर शेरवानी पहनी हुई है।

 
विज्ञापन

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म 'SSMB29' में व्यस्त हैं। वहीं नोरा का हाल ही में फिल्म 'थामा' के गाने 'दिलबर की आंखों का' में नजर आईं, जो हाल ही रिलीज हुआ था। इस गाने में नोरा का धमाकेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आया। फिल्म 'थामा' इस दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: मालविका मोहनन ने ग्रीस से शेयर की शानदार तस्वीरें, 'द राजा साब' पोस्टर की जैकेट पहने नजर आईं एक्ट्रेस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें