फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: ‘भारत की पहली वुमन सुपरहीरो आ गई है’, मलयालम फिल्म ‘लोका’ की फैन बनीं प्रियंका चोपड़ा

Fri, 05 Sep 2025 02:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में 9 दिन हो चुके हैं। हाल ही में यह हिंदी वर्जन में भी दर्शकों को देखने को मिल रही है। इस फिल्म की तारीफ बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘लोका’ को सराहा।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने की फिल्म 'लोका' की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट मलयालम फिल्म ‘लोका’ को लेकर शेयर की है। वह इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जोड़ चुकी हैं। वह अपने फैंस को भी फिल्म ‘लोका’ देखने का सजेशन देती हैं। क्याें चर्चा में हैं फिल्म ‘लोका’, जानिए?  

प्रियंका चोपड़ा ने कल्याणी प्रियदर्शन की तारीफ की

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत की पहली वुमन सुपरहीरो आ गई है। फिल्म 'लोका' की पूरी टीम को बधाई। यह कहानी मलयालम में पहले से ही लोगों का दिल जीत रही है। अब यह हिंदी में भी आ गई है। मैंने इसे अपनी वॉचलिस्ट में पहले ही जोड़ लिया है। क्या आपने भी ऐसा किया है?’ इस तरह प्रियंका ने जमकर फिल्म ‘लोका की तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन-सुपरहीरो एडवेंचर से भरी है ‘लोका’ की कहानी 
मलयालम फिल्म ‘लोका’ एक वुमन सुपरहीरो की कहानी है। इसमें चंद्रा नाम की एक लड़की है, जिसमें पास कुछ सुपरपावर हैं। वह बेंगलुरु में रहने आई है और असहाय पुरुष और महिलाओं को मुश्किलों से बचाती है। वह उड़ सकती है, उसके पास लड़ने की असीम क्षमता, ताकत है। इस फिल्म का एक्शन, ड्रामा दर्शकों को पसंद आया है।

बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है फिल्म 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘लोका’ का बजट 33 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में यह अपना बजट तो पहले ही वसूल कर चुकी है। इस फिल्म को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे लगता है कि यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें