अनन्या पांडे का वीडियो
अनन्या पांडे ने आज इंस्टाग्राम पर अपना खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनन्या पहले मेकअप करती नजर आ रही हैं। बाद में अनन्या मोतियों से जड़ी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस शानदार वीडियो के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पिता जी (चंकी पांडे) यह नहीं कह रहे हैं कि मेरा ग्लैमर किसी कॉमेडी शो जैसा लग रहा है। यह वीडियो आपके लिए है।'
अनन्या का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान कर रहे हैं। इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म अगले वैलेंटाइन पर सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: 'मेरे हीरो का पहला ऑटोग्राफ', शिल्पा शेट्टी ने 'मेहर' की पूरी टीम को दी शुभकानाएं; देखें वीडियो