प्रियंका चोपडा़ अपनी आने वाली फिल्म में एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म प्रियंका के रोल के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में प्रियंका अपराधियों को सबक सिखाती नजर आएंगी।
प्रियंका ने खुद को पुलिस के रोल में ढालने को मेहनत भी खूब की है। लेकिन ये बात आपको चौंका सकती है कि दरअसल फिल्म में गुंडो की धुलाई प्रियंका नही उनकी बॉडी डबल कर रही हैं। 'मैरीकॉम' के लिए जबरदस्त मेहनत करने वाली प्रियंका आखिर क्यों स्टंट से घबरा रही हैं ये उनके फैंस के गले नही उतर रहा है।