पूनम पांडे अपनी बोल्ड इमेज के लिए काफी मशहूर हो चुकी हैं। वो कब क्या बोल दे कहा नही जा सकता। पूनम पांडे 'हेलेन' नाम की एक फिल्म करने जा रही हैं। फिल्म के हीरो के लिए अभी कोई नाम फाइनल नही हो सका है।
पूनम पांडे फिल्म में अपना हीरो ढूंढने के लिए ऑनलाइन ऑडिसन ले रही हैं। उन्होने एक वीडियो बनाया है जिसमें वो कह रही हैं कि 'क्या आप मुझे किस करना और बांहो में भरना चाहते हैं?'
'कौन बनेगा पूनम का हीरो' नाम के इस विज्ञापन के बाद 25000 लोग पूनम पांडे का हीरो बनने की ख्वाहिश जता चुके हैं।