फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बादलों के ऊपर ले जाकर दिखाया चांद', कपिल के शो में करवा चौथ का किस्सा; पति निक संग रिश्ते पर बोलीं प्रियंका

Sun, 21 Dec 2025 01:09 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra on Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा एक बार फिर अपने शो के नए सीजन के साथ लौट चुके हैं। ऐसे में निक को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने पहले एपिसोड में एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। क्या है मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
कपिल शर्मा-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आईं। देसी गर्ल ने यहां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। प्रियंका और उनके पति निक जोनस अक्सर कपल गोल्स देने के लिए जाने जाते हैं। शो के दौरान प्रियंका ने अपने रिश्ते से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


कपिल के सवाल पर प्रियंका का मजेदार जवाब
शो के दौरान कपिल शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रियंका से फ्लर्ट करते हुए नजर आए। इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि निक को इसकी आदत है और उन्हें पता है कि लोग उनसे फ्लर्ट करते हैं, लेकिन दिन के अंत में वह घर उन्हीं के पास लौटती हैं। इस हल्के-फुल्के मजाक के बीच प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बेहद रोमांटिक अनुभव साझा किया।
 


यह खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' के लिए तमन्ना भाटिया थीं पहली पसंद, फिर आदित्य धर ने क्यों किया रिजेक्ट?
विज्ञापन


प्रियंका ने करवा चौथ का सुनाया किस्सा
शो के दौरान प्रियंका ने बताया कि करवा चौथ के मौके पर उन्होंने और निक ने कई अजीब जगहों पर चांद देखने की कोशिश की है। एक बार निक का स्टेडियम में शो चल रहा था, हजारों लोग मौजूद थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से चांद नजर ही नहीं आया। समय बीतता गया, रात गहराती गई, लेकिन बादलों के कारण चांद छिपा रहा।

इसके बाद प्रियंका ने जो किस्सा सुनाया, वही इस एपिसोड का सबसे खास पल बन गया। उन्होंने बताया कि निक ने करवा चौथ को खास बनाने के लिए उन्हें एक प्लेन में बैठाया और बादलों के ऊपर ले गए। वहां जाकर प्रियंका ने आखिरकार चांद के दर्शन किए और वहीं अपना व्रत तोड़ा। इस रोमांटिक खुलासे पर दर्शकों के साथ-साथ शो में मौजूद कलाकार भी हैरान रह गए। प्रियंका के इस खुलासे पर कपिल शर्मा ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या बस व्रत ही टूटा? इस पर प्रियंका ने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्होंने मिठाई भी खाई। 

प्रियंका-निक की लव स्टोरी
प्रियंका और निक ने जुलाई 2018 में सगाई की थी और दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की। जनवरी 2022 में दोनों ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। आज यह कपल ग्लोबल लेवल पर सबसे चर्चित सेलेब्रिटी जोड़ियों में शामिल है।

प्रियंका का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एस.एस. राजामौली की अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी, जो संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें