फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' के गाने 'शरारत' के लिए तमन्ना भाटिया थीं पहली पसंद, फिर आदित्य धर ने क्यों किया रिजेक्ट?

Sun, 21 Dec 2025 11:49 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannah Bhatia Rejected For Dhurandhar Song: फिल्म 'धुरंधर' के गाने शरारत के लिए पहले तमन्ना भाटिया का नाम कोरियोग्राफर के दिमाग में आया था, हालांकि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का कुछ और ही सोचना था। आखिर क्यों तमन्ना इस गाने में कास्ट नहीं हुईं, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में जब भी दमदार डांस नंबर की बात होती है, तो सबसे पहला नाम तमन्ना भाटिया का लिया जाता है। स्त्री 2 के ‘आज की रात’ से लेकर ‘घफूर’ जैसे गानों ने उन्हें स्पेशल सॉन्ग की क्वीन बना दिया है। ऐसे में जब फिल्म धुरंधर के चर्चित गाने 'शरारत' को लेकर यह खुलासा हुआ कि तमन्ना को इस गाने के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था, तो इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन


कोरियोग्राफर की पहली पसंद थीं तमन्ना
फिल्म 'धुरंधर' के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने हाल ही में 'फिल्मी ग्यान' के साथ एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब ‘शरारत’ गाने की प्लानिंग चल रही थी, तब उनके दिमाग में सबसे पहला नाम तमन्ना भाटिया का ही आया था। उनके मुताबिक, तमन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस और डांसिंग स्टाइल इस तरह के गाने के लिए एकदम परफेक्ट बैठती थी।

फिर क्यों तमन्ना नहीं हुईं कास्ट?
विजय गांगुली ने बताया कि तमन्ना का नाम डायरेक्टर आदित्य धर के सामने रखा गया था, लेकिन आदित्य इस फैसले को लेकर पूरी तरह साफ थे। उनका मानना था कि वो फिल्म में ऐसा कोई गाना नहीं चाहते, जो कहानी से हटकर सिर्फ एक स्टार पर फोकस करे। अगर गाने में तमन्ना होतीं, तो दर्शकों का ध्यान कहानी की बजाय सिर्फ उन्हीं पर टिक जाता।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: 'मदद करने के बदले पैसे लेने की मेरी आदत नहीं', आरोपों पर एल्विश यादव का करारा जवाब

कहानी को रखा स्टारडम से ऊपर
आदित्य धर ने यह तय किया कि ‘शरारत’ को एक पारंपरिक आइटम सॉन्ग नहीं बनाया जाएगा, बल्कि कहानी का हिस्सा रखा जाएगा। यही वजह रही कि गाने में एक नहीं, बल्कि दो कलाकारों को लिया गया। आखिरकार इस गाने के लिए आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा को चुना गया, ताकि फोकस किसी एक चेहरे पर नहीं, बल्कि सीन और नैरेटिव पर बना रहे।

शादी के सीन से जुड़ा था गाना
कोरियोग्राफर के मुताबिक, 'शरारत' गाना रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के वेडिंग रिसेप्शन सीन का हिस्सा है। उस सीन में सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि कई अहम कहानी मोमेंट्स भी चलते हैं। ऐसे में डायरेक्टर नहीं चाहते थे कि गाने की वजह से फिल्म की रफ्तार या कहानी का असर कमजोर पड़े।

इंटरनेट पर छाया 'शरारत'
दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर गाने पर अब तक कई रील्स बनाई जा चुकी हैं। 'शरारत' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा की केमिस्ट्री और एनर्जी को दर्शकों ने खूब सराहा। यही नहीं, इस गाने पर सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें