फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridevi: प्रियंका ने साझा की श्रीदेवी की बायाेग्राफी ‘एम्प्रेस’ की पहली तस्वीर, लिखा- ‘आपकी बहुत याद आती है’

Thu, 13 Aug 2026 02:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Unveils Sridevi Biography: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 63वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बायोग्राफी की पहली तस्वीर साझा की है। 'एम्प्रेस' नाम से रिलीज हाेने वाली इस बायोग्राफी में एक्ट्रेस के बचपन और फिल्मी सफर से जुड़ी कई बातें होगीं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आज 63वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी के जीवन और विरासत पर लिखी गई बायोग्राफी 'एम्प्रेस' से जुड़ी जानकारी साझा की।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने क्या लिखा? 
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने स्टोरी में अभिनेत्री के जीवन पर आधारित बायोग्राफी 'एम्प्रेस' का कवर फोटो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘असीमित प्रतिभाशाली एक्ट्रेस, आपकी बहुत याद आती है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…।’ प्रियंका ने जो फोटो शेयर की उसमें बुक की कवर फोटाे पर श्रीदेवी सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा और श्रीदेवी की बायोग्राफी - फोटो : सोशल मीडिया

2023 में बनी थी योजना
2023 में वेस्टलैंड बुक्स ने मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर आधारित किताब लाने की घोषणा की थी। शुरुआत में इस किताब का नाम ‘श्रीदेवी: द लाइफ ऑफ लेजेंड’ था पर बाद में  इसे 'एम्प्रेस' कर दिया गया। किताब को धीरज कुमार ने लिखा है और यह उनकी पहली किताब होगी। लेखक, कपूर परिवार के काफी नजदीकी हैं। 

विज्ञापन

बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी का निधन

  • श्रीदेवी का निधन 28 फरवरी 2018 में हुआ था।
  • उस समय वह दुबई में एक परिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं।
  • इसी दौरान जिस होटल के कमरे में वह रुकी थीं, उसी के वॉशरूम के बाथटब में उनका शव मिला था।
  • उनकी मौत का कारण बाथटब में आकस्मिक रूप से डूबना बताया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें