प्रियंका नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा
हाल ही में लगाई जा रही अटकलों से अलग अब प्रियंका चोपड़ा अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। पिंकविला को एक सूत्र ने पुष्टि की, 'प्रियंका चोपड़ा जोनस से अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म के लिए कभी बातचीत नहीं हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें एटली के निर्देशन में सलमान खान के साथ जोड़ी बनाने वाली एक पूरी तरह से अलग परियोजना के लिए विचार किया जा रहा था। लेकिन वह फिल्म अब निर्माण में नहीं है।'
Ground Zero: ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘ग्राउंड जीरो’ का नया पोस्टर, दुश्मन से भिड़ेंगे इमरान हाशमी
2025 में शुरू होगा फिल्म पर काम
कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्माण 2025 के अंत में शुरू होगा, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा साउथ डेब्यू एसएस राजामौली की फिल्म से कर रही हैं, जिसका अस्थाई नाम 'एसएसएमबी 29' है। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का शेड्यूल पूरा किया है।