प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अदाकारा हैं, जो न केवल अपने अद्भुत अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि एक दूसरों की मदद करने वाली व्यक्ति, बिजनेसवुमेन और लेखिका भी हैं। सभी के बीच पॉपुलर प्रियंका चोपड़ा अपने करियर के साथ-साथ और बहुत सी चीजों के जरिए लोगों से जुड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रसिद्धि दिन-ब-दिन और बढ़ती जा रही है। अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में जबर्दस्त एक्शन के लिए सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा 'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' की सदस्य बन गई हैं, जिसके लिए उन्हें मेंबरशिप बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से इन्विटेशन मिला था।
Filmy Wrap: सामंथा को मिली डेटिंग की सलाह और फैजान ने उर्फी को बताया ट्रांसजेंडर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इस सीरीज में एक बार फिर प्रियंका का एक्शन अवतार उनके प्रशंसकों के लिए ट्रीट लेकर आने वाला है। सभी उनकी सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका फिल्म 'लव एगेन' में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अभिनेत्री के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।