प्रियंका चोपड़ा के 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में ना दिखने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन प्रियंका ने खुद ही इस पर से पर्दा उठा दिया है।
प्रियंका चोपडा़ ने ट्वीट करके ये बताया है कि उन्हे इन्फलूएंजा है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है वो दवाइयां ले रही हैं। उन्होने हालचाल पूछने के लिए भी सभी का शुक्रिया अदा किया है।