फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बेहद करीब से गुजरीं प्रियंका, बाल-बाल बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मालदीव में एक हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। जब यह हादसा हुआ वह एक नाव में थीं, जो कोरल रीफ से टकरा गई। किसी तरह से कोस्ट गार्ड ने उन्हें बचाया। प्रियंका चोपड़ा मालदीव सरकार के न्योते पर वहां गई थीं।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए माले जा रही थीं कि तभी उनकी नाव की अचानक टक्कर हो गई। इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने ट्वीट में दी हैं।

प्रियंका बॉलीवुड की उन हीरोइनों में है जो अपने काम को लेकर हमेशा गंभीर रहती हैं। पिछले दिनों बाजी राव मस्तानी की शूटिंग के दौरान कई घंटे की शूटिंग के दौरान प्रियंका बेहोश हो गईं थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्वीट में किया है कोस्ट गार्ड को शुक्रिया

मालदीव में हादसे को लेकर प्रियंका ने लिखा है कि  ‘हमारी नाव अभी अभी एक विशाल कोरल चट्टान से टकरा गई है। मैं बैठकर कोस्ट गार्ड का इंतजार कर रही हूं।’ कुछ मिनट में ही कोस्ट गार्ड वहां पहुंच गए और प्रियंका को दूसरी नाव मिल गई।

हालांकि इस वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। यह भी उन्होंने ट्वीट कर बताया। उन्होंने लिखा, ‘बचाव अभियान! उफ्फ! आखिरकार होटेल पहुंच गए जो कि शानदार है। कोस्ट गार्ड का शुक्रिया।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें