फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के लिए जिद कर रही विदेशी सुंदरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो तमाम हीरोइनें सलमान खान के साथ काम करने का सपना देखती है, परंतु बिग बॉस से लोगों के बीच पहचान पाने वाली विदेशी सुंदरी एली अवराम ने जिद ठान ली है कि नए साल में सलमान की हीरोइन बनकर रहेंगी।
विज्ञापन


इस बीच वह निर्देशक अब्बास-मुस्तन की एक फिल्म में छोटा रोल कर रही हैं। परंतु एली का सपना सलमान की हीरोइन बनने का है। वह कहती हैं, ‘मैं उम्मीद कर रही हूं कि जल्द ही मेरा सपना पूरा होगा क्योंकि खुद सलमान मुझसे कह चुके हैं कि वह मेरे साथ फिल्म करना चाहते हैं। सलमान इस बारे में कोशिशें भी कर रहे हैं और ऐसी कहानी ढूंढ रहे हैं जिसमें मैं उनके साथ रहूं।’
विज्ञापन

सलमान की हीरोइन ही बनूंगी और कुछ नहीं

एली अवराम का कहना है कि वह यह ठान कर बैठी हैं कि अगर सलमान के साथ कोई फिल्म करेंगी तो उसमें उनकी हीरोइन ही बनेंगी। सलमान की फिल्म में कोई और रोल उन्हें मंजूर नहीं है।

बिग बॉस सीजन सात में सलमान कई बार एली की तरफ आकर्षित होते नजर आए थे। एली बिग बॉस खत्म होने के बाद से सलमान के लगातार संपर्क में हैं। वह सलमान की बीइंग ह्यूमन वाली छवि से भी बड़ी प्रभावित हैं और बीते क्रिसमस पर उन्होंने अपने हीरो से प्रेरणा लेकर कई जरूरतमंदों की मदद की। एली कहती हैं कि वह सलमान से इतनी इंप्रेस हैं कि उनके नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें