फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली टीवी एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा 8वें नंबर पर

Fri, 16 Sep 2016 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली टीवी एक्ट्रेस बन गईं हैं। फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी लिस्ट में प्रियंका को 8वें पायदान पर रखा है। इस लिस्ट में कोलंबियन अमेरिकन एक्ट्रेस सोफिया वेरगारा टॉप पर हैं। वो लगातार पांच सालों से इस लिस्ट में टॉप पर रहीं हैं। 
विज्ञापन
प्रिंयका ने एक्शन थ्रिलर सीरीज क्वांटिको के लिए 11 मिलियन डॉलर लिए थे। इस लिस्ट में भारतीय मूल की एक और लड़की मिंडी कालिंग का भी नाम है। मिंडी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पांच साल से इस लिस्ट में टॉप पर बनीं वेरागारा के बाद केली कुकू का नंबर आता है। 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली टीवी एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा 8वें नंबर पर

केली ‘द बिग बैंग थ्योरी’ सीरियल में पेनी का किरदार निभा रहीं हैं। फोर्ब्स ने बताया कि एक तरफ जहां वेरगारा के टीवी शो ने उन्हें कमाई के मामले में टॉप पर पहुंचाया। वहीं उनके एंडोर्समेंट डील्स और लाइसेंसिंग डील ने उन्हें इस पोजीशन पर बनाए रखने में मदद की।

तीसरे नंबर पर आईं मिंडी आठवें नंबर से छलांग लगाकर यहां पहुंची हैं। मिंडी की जगह पर प्रियंका चोपड़ा आ गई हैं।हाल ही प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक और खबर आई है कि वे अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो रही हैं। 

फिर कुछ दिन बाद उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया था। अपने आने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते प्रियंका बहुत बिजी हैं। फिलहाल उनका भारत आने का कोई प्लान नहीं है। इन दिनों वह अपने शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके चलते उन्होंने न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट लिया है।

 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें