फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्लोबल मार्केट पर है प्रियंका की नजर

Mon, 28 Oct 2013 05:32 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर लगी हुई है। भारतीय बॉक्सर मेरी कॉम के जीवन पर आधारित इसी नाम की एक फिल्म में पीसी ने जबर्दस्त काम किया है।
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होने जा रही है। खबर यह है कि इस फिल्म को अंग्रेजी में भी बनाया जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो इस फिल्म के हर सीन में दर्शकों को इंटरनेशनल फीलिंग महसूस होगी। यही वजह है कि इस फिल्म में एक भी गाना नहीं रखा गया है।

हिंदी वर्जन में जरूर कुछ गाने होंगे, लेकिन ये किसी किरदार के मुंह से नहीं सुनाए जाएंगे। ये बैकग्राउंड में होंगे। एक और बात कि अंग्रेजी में इसकी अवधि हिंदी की तुलना में कम होगी।
विज्ञापन


निर्देशक ओनांग कुमार इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया है कि उनका ध्यान इंटरनेशनल मार्केट पर भी है।

जहां तक पीसी के इंटरनेशनल मार्केट पर नजर होने की बात है, तो यह कोई चकित करनेवाला तथ्य नहीं है। सब जानते हैं कि इस बीच उन्होंने अपनी गायकी से हर किसी को चौंकाया है।
विज्ञापन


पीसी के अंग्रेजी गाने इस वक्त चार्ट बस्टर बने हुए हैं। वैसे भी प्रियंका को पूरी उम्मीद है कि उनकी इस बायोपिक फिल्म को अच्छा रेस्पांस मिलेगा।

भाग मिल्खा भाग के हंड्रेड करोड़ क्लब में एंट्री के बाद पूरी इंडस्ट्री मेरी कोम वाली फिल्म के लिए सकारात्मक ढंग से अपनी राय रख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें