फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'सिंघम2' में होंगे शाहरुख खान?

Mon, 28 Oct 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
'सिंघम 2' की प्लानिंग काफी समय से चल रही है, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो नहीं पा रही है। इसकी वजह किसी को समझ में नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


यूं तो निर्देशक रोहित शेट्टी के अजय देवगन के साथ बहुत करीबी संबंध हैं, लेकिन किन्हीं बातों पर दोनों के बीच थोड़ा मतभेद भी बना हुआ है।

असल में इस फिल्म के एक पार्टनर की वजह से अजय और रोहित किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। सुनने में तो यहां तक आया है कि अगर सिंघम 2 नाम से फिल्म जल्द शुरू नहीं हुई, तो इसे बाजीराव के नाम से बनाया जाएगा।

जानकारों का कहना है कि जब से रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ चैन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म की है, तब से अजय और उनकी दूरी बनी हुई है।

असल में रोहित एक और फिल्म किंग खान के साथ करने की योजना बना रहे हैं, यह बात अजय को पच नहीं पा रही है।

हालांकि रोहित अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे किंग खान और अजय के बीच एक बेलेंस बना कर चलें। वे दोनों ही एक्टरों से दोस्ती रखना चाह रहे हैं।
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें