फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू से शादी के कारण चर्च ने प्रिंयका की नानी को दफनाने से किया इंकार

Sat, 11 Jun 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा अपनी नानी के साथ
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी के देहांत के बाद केरल के एक चर्च ने उन्हें दफ्नाने से इंकार कर दिया है। प्रियंका की नानी का पिछले हफ्ते 94 साल साल की उम्र लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। प्रियंका चोपड़ा की नानी क्रिश्चियन थीं और उनकी अंतिम इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनके गृहनगर कुमाराकॉम के सेंट जॉन अट्टमंगलम के चर्च में दफनाया जाए।
विज्ञापन


कुमाराकॉम के अधिकारियों का कहना है प्रियंका की नानी ने एक हिंदू से शादी की थी इसलिए उन्हें चर्च में दफ्नाया नहीं जा सकता। हिंदू से शादी करके उन्होंने चर्च से अपनी रिश्ता खत्म कर लिया था औप उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी हिंदू की तरह गुजारी है इस कारण उन्हें चर्च में दफ्नाए जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

प्रियंका चोपड़ा ने चर्च के इस तरह के व्यवहार पर कहा चर्च ने जो किया है वह अच्छा नहीं कहा जा सकता लेकिन हमें इस ओर ध्यान देने की जरूरत है कि हमारे बीच हमारे परिवार का एक सदस्य अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें