फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में प्रियंका ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह को दिया सरप्राइज

Wed, 10 Oct 2018 02:46 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
priyanka rishi neetu
विज्ञापन

ऋषि कपूर इस समय अमेरिका में हैं। कहा जा रहा था कि ऋषि को ब्लड कैंसर है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर ऋषि को हुआ क्या हैं वे वहां उसी अस्पताल में भर्ती हुए हैं जहां सोनाली बेंद्रे भी अपना कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इस बीच खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में जाकर अचानक ऋषि और नीतू कपूर को सरप्राइज दिया। पीसी इन दिनों न्यूयॉर्क में ही हैं।

विज्ञापन


इस मुलाकात का खुलासा प्रियंका के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ है। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा. नीतू और ऋषि कपूर को हमेशा की तरह हंसते मुस्कुराते देख कर काफी अच्छा लग रहा है। प्रियंका इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ यूएस में ही रह रही हैं। यहां पर ये कपल शादी से पहले अपना क्वालिटी टाइम बिता रहा है।

प्रियंका के साथ ही सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल ने भी ऋषि और नीतू से मुलाकात की। नीतू ने एक पोस्ट शेयर कर इन सभी का शुक्त्रिस्या अदा किया है। इससे पहले ऋषि कपूर को अनुपम खेर के साथ मेडिसन एवेन्यू की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया था। खबरों की मानें तो अभी कुछ दिनों तक ऋषि कपूर अमेरिका में ही रहेगें क्योंकि अभी उनकी टेस्ट रिपोर्ट्स आनी बाकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें